LIVE Vikas Dubey Arrested: पांच लाख का इनामी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार - News Time Free

News Time Free

News Time Free official News Website

Home Top Ad

News Time Free: Read Free News Here

Post Top Ad

Share this article

Thursday, July 9, 2020

LIVE Vikas Dubey Arrested: पांच लाख का इनामी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार

LIVE Vikas Dubey Arrested: पांच लाख का इनामी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार 


विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लेने चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंची UP STF टीम

लखनऊ:- 

कानपुर के चौबेपुर में दो व तीन जुलाई की रात दबिश में गई पुलिस टीम पर हमलाकर सीओ सहित आठ जांबाजों का हत्यारा पांच लाख का इनामी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है।
यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लेने चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंची UP STF टीम
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर विकास दुबे की जानकारी दी। 
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि मैं ही हूं विकास दुबे-कानपुर वाला


उज्जैन के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि विकास दुबे महाकाल का दर्शन करने मंदिर में जा रहा था। उसी समय सुरक्षाकर्मियों ने उसको पहचाना और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद विकास दुबे वहां पर चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि मैं ही विकास दुबे हूं। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसको पकड़ा और कंट्रोल रूम में लेकर गई। कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित विकास दुबे उज्जैन में सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था।

विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लेने चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंची UP STF टीम
विकास दुबे बेहद क्रूर हत्यारा रहा है। 1992 से 2020 तक जो भी उसके आड़े आया विकास ने मार दिया।
हर हत्या कुरता की हदें पार करने वाली थी।
विकास जिस स्कूल में पढ़ा था उसके ही प्रिंसिपल की वीभत्स हत्या कर दी थी। बुजुर्ग सिंदेश्वर पांडे दुहाई देते रहे  लेकिन उसने एक न सुनी हत्या के बाद उसने पांडे का खून अपने हाथों पर भी मला था।
पांडे के बेटे राजेंद्र कहते हैं कि विकास ने उनके पिता को तड़पा तड़पा कर मारा था।

चंबल के डाकू भी  ऐसे बर्बर नहीं थे- पूर्व डीजीपी

विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लेने चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंची UP STF टीम
पूर्व डीजीपी बृजलाल के अनुसार यूपी में शहरी क्षेत्र के किसी भी अपराधी ने इस तरह सिलसिलेवार वारदातें नहीं की हैं। 32 साल तक बुलंद खंड के खौफ का पर्याय रहा दस्यु-ददुआ और चंबल के डाकुओं ने भी हत्याओं में ऐसी बर्बरता नहीं दिखाई।
नेताओं के संरक्षण में फलने फूलने वाले तमाम अपराधियों मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, बृजेश सिंह और पश्चिमी यूपी के भाटी और त्यागी गैंग को विकास दुबे की क्रूर प्रवर्ति ने पीछे छोड़ दिया है।
वह कहते हैं कि ऐसे कुर्ता राजनीतिक संरक्षण से ही पनपती है।

1 comment:

Respect Everyone's Privacy.

Post Top Ad

Your Opinion Matters..